फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका का अस्तित्व बचाने को धरना

पालिका का अस्तित्व बचाने को धरना

Mon, 21 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
पालिका का अस्तित्व बचाने को धरना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शिवालिकनगर नगरपालिका के अस्तित्व को बचाने के लिए गांधी- अंबेडकर की विरासत एवं शिवालिकनगर कांग्रेस के कार्यकर्ता एक मंच पर एकत्रित होकर धरने पर बैठे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को शिवालिकनगर चौक पर धरना- प्रदर्शन करते हुए पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि एक तरफ तो कुशल प्रशासन और तेज विकास के लिए भाजपा छोटे राज्यों, जिलों, तहसीलों की बात करती है, और दूसरी तरफ जन भावनाओं के अनुरूप अस्तित्व में आई शिवालिकनगर नगर पालिका का नगर निगम में विलय का प्रस्ताव कर दोहरा मापदंड अपना रही है। शिवालिकनगर से मिलने वाले राजस्व और संपत्ति पर कुदृष्टि के साथ-साथ इसमें इनका सांप्रदायिक दृष्टिकोण भी साफ दिखाई दे रहा है। इस प्रस्ताव का क्षेत्र के लोग विरोध करते हैं।
विज्ञापन

अंबिका पांडेय ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए शिवालिकनगर को कुछ दे तो नहीं सकी और ना ही इसके विकास में कुछ कर सकी। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस क्षेत्र को पालिका परिषद का स्वरूप दिया तो यह भाजपा को हजम नहीं हो रहा है। मुरली मनोहर ने कहा कि जनता को स्मार्ट सिटी और विकास के लिए धन का सपना दिखाकर शिवालिकनगर की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरन सिंह, बहादुर सिंह पंवार ने कहा कि क्षेत्र का स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इसके अलावा नुक्कड़ सभाएं, पर्चा, बैनर, जुलूस के जरिये जन जागरण का निर्णय लिया। धरने पर अग्रवाल सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा संविधान संवत आरक्षण व्यवस्था का विरोध करने पर निंदा की गई। अध्यक्षता अशोक उपाध्याय ने और संचालन गुलवीर सिंह ने किया। इस मौके पर एए खान, बीएस तेजियान, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, वरुण बालियान, एमडी शर्मा, ग्रेस कश्यप, नंदलाल राणा, नारायण सिंह, कुलवंत चड्ढ़ा, नरेश स्वामी, एलएस रावत आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed