{"_id":"599b14cd4f1c1bf5128b48d7","slug":"15033356523-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सितंबर को श्रीनगर रैली में भाग लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सितंबर को श्रीनगर रैली में भाग लेने का आह्वान
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों की बैठक की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार की चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त किया। 2 सितंबर को खटीमा-मसूरी कांड की 23वीं वर्षगांठ पर श्रीनगर में प्रस्तावित रैली में भाग लेेने का संकल्प लिया गया।
बैठक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुषमा नेगी ने कहा कि सुमाड़ी में स्थायी परिसर निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को आगे आना चाहिए। उन्होंने रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या वह सिर्फ महिलाओं का सम्मान गिराने के लिए आगे आएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के पहाड़ निवासियों के साथ भेदभाव कर रही है। पहाड़ से एक-एक करके प्रमुख संस्थानों को विस्थापित करके मैदानों में शिफ्ट किया जा रहा है। कहा गया कि पहाड़ के लोगों से सिर्फ शहादत देने के लिए ही कहा जाता है, लेकिन जब सुविधाओं की बात आती है तो सरकारें असमर्थ रहती हैं।
विज्ञापन
बैठक का संचालन कर रहे सुरजीत बिष्ट ने कहा कि पहले ही पहाड़ पलायन से ग्रसित हैं। ऐसे में सरकार की अनदेखी भारी पड़ेगी। सुमाड़ी में एनआईटी का शिलान्यास हो चुुका है। लोग भूमि दान कर चुके हैं। जानबूझकर निर्माण कार्य में अंडग़ा डाला जा रहा है। इस मौके पर तय किया गया कि आगामी 2 सितंबर को खिर्सू ब्लाक की जनता रैली में बढ़चढ़कर भाग लेगी।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री चतर सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह रावत, विनिता मुयाल, विमल काला, रणवीर, विनोद रावत आदि उपस्थित थे।