{"_id":"599b140b4f1c1b32528b4699","slug":"150333545820-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बैंकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बैंकों की हड़ताल
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में उनके तीन मुद्दों पर विरोध और छह मांगे शामिल हैं। मंगलवार को प्राइवेट बैंकों को छोड़कर सहकारी बैंकों के साथ एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बडौदा, इलाहाबाद, यूनियन बैंक, यूको बैंकों में कोई काम नहीं होगा।
मंगलवार को एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक आदि बैंकों के अधिकारी- कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकों में कोई लेनदेन नहीं होगा। उपभोक्ता रुपयों की निकासी के लिए एटीएम पर निर्भर रहेंगे। संबद्ध यूनियन ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रदेश के ज्वाइंट सचिव धीरज बिष्ट ने बताया कि जन-विरोधी बैंकिंग सुधारों, कारपोरेट अनार्जक आस्तियों को बट्टे खातों में डालने और बैंक शुल्कों में वृद्धि को लेकर उनका विरोध है। इसके साथ ही उनकी छह मांगे भी हैं। जिला सचिव राजकुमार सक्सेना ने बताया कि अनार्जक आस्तियों की वसूली पर संसदीय समिति की अनुशंसाओं को लागू करने, खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर उपायों की जरूरत, प्रस्तावित एफआरडीआई बिल की वापसी, बैंक बोर्ड ब्यूरो के उन्मूलन, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती एवं कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों के सम्मान की उनकी मांगें है। इन्हें लेकर हड़ताल के एक दिन पहले मांगों के बैज लगाकर बैंकों में प्रदर्शन भी किया। मायापुर पीएनबी शाखा में अंकुश झांब, सतीश भट्ट, गौरव हजैला, भावना जोशी, आंचल, नेहा कंडारी, पम्मी नौटियाल, नैंसी सिंह, आकांक्षा, ज्योति प्रभा, पीएस चौहान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन