{"_id":"5999ef714f1c1bd11e8b4a59","slug":"15032605518-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निशंक ने की गोल्ड मैडलिस्ट तेजेन्द्र के प्रोन्नति की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निशंक ने की गोल्ड मैडलिस्ट तेजेन्द्र के प्रोन्नति की पैरवी
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :----------------
सांसद पोखरियाल ने की बॉडी बिल्डर को प्रमोशन की सिफारिश
-- सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद् ने किया तेजेंद्र सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने वाले तेजेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। साथ ही विभागीय स्तर पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए भी भरोसा दिलाया। वही, सामाजिक संगठन लोकहितकारी परिषद् के पदाधिकारियों ने भी तेजेंद्र सिंह को सम्मानित किया। रविवार को हरिद्वार लोक सभा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक शेरगढ स्थित तेजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने पर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिस के आला अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर खिलाड़ी तेजेंद्र को आउट ऑॅफ टर्न प्रमोशन के लिए कार्रवाई शीघ्र करने का निर्देश दिया।
निशंक ने कहा कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मैडल जीतना राज्य के लिए बड़ी बात है। सांसद उनके पिता हरिकिशन सिंह और मा बलजीत कौर को भी बधाई दी। इस दौरान पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली, रणजीत सिंह गुसांई आदि मौजूद थे। वही, दूसरी ओर सामाजिक संस्था लोकहितकारी परिषद् ने भी गोल्ड मैडल विजेता तेजेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संगठन के संरक्षक राजन गोयल ने कहा कि तेजेंद्र की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए अनुकरणीय है। संगठन और स्थानीय लोगों की ओर से उनकी प्रशंसा की। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह, अवतार सिंह, चंदन सिंह और राजकुमार आदि मौजूद थे।
तेजेंद्र होंगे जीजाबाई अवार्ड से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद ने अमेरिका में संपन्न हुई वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने वाले तेजेंद्र सिंह को संगठन की ओर से दिए जाने वाले जीजाबाई अवार्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष सूद ने कहा कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से तेजेंद्र को विभाग में प्रमोशन देकर प्रोत्साहन करने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
बाडी बिल्डिंग में तेजेंद्र सिंह का सफरनामा
2004-05 में डीएवी कालेज से मिस्टर गढ़वाल
2006 में मिस्टर उत्तराखंड
2009 में मिस्टर हरकुल्स में गोल्ड
2010 में मिस्टर उत्तराखंड एंड ओवरआल विनर
2012 में नेशनल फेडरेशन कप हल्द्वानी सिल्वर
2013 में नेशनल फेडरेशन कप जालंधर में गोल्ड
2013 आयरलैंड में वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में गोल्ड मैडल