{"_id":"5999c2704f1c1b14058b45cf","slug":"15032490296-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे तक अवरुद्घ रहा लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे तक अवरुद्घ रहा लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में फिर से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां चट्टानी भाग से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे हैं।
रविवार को लामबगड़ में करीब दस घंटे बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। बीते शनिवार रात को भारी बारिश के कारण रात करीब दो बजे लामबगड़ में हाईवे अवरुद्ध हो गया। रविवार को सुबह पांच बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम को जाने वाले यात्रियों के वाहन लामबगड़ में पहुंचे, तो यहां हाईवे अवरुद्ध पड़ा था। जिस पर लोनिवि एनएच की ओर से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया गया। दोपहर करीब 12 बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया।