फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ज्वाईनिंग के दूसरे दिन ही अवकाश पर गए डॉक्टर, एक डॉक्टर ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृति, दो ने सौंपा मेडिकल

ज्वाईनिंग के दूसरे दिन ही अवकाश पर गए डॉक्टर, एक डॉक्टर ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृति, दो ने सौंपा मेडिकल

Sun, 20 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
ज्वाईनिंग के दूसरे दिन ही अवकाश पर गए डॉक्टर, एक डॉक्टर ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृति, दो ने सौंपा मेडिकल
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। बीते जून में स्वास्थ्य निदेशालय से चार चिकित्सकों की तैनाती की गई थी, लेकिन चिकित्सालय में ज्वाइनिंग देने के बाद से ही तीन चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं। जबकि दो माह तक चिकित्सालय में सेवाएं देने के बाद सर्जन डा. नरेश जौहरी भी एक अगस्त से अवकाश पर हैं। स्थिति यह है कि जिला चिकित्सालय में ओपीडी का जिम्मा निश्चेतक डा. हिमांशु मिश्रा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में दशोली ब्लॉक के साथ ही जोशीमठ, घाट और निजमूला घाटी के मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी होने से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और देहरादून जाना पड़ रहा है। सर्जन डा. जौहरी के अवकाश पर चले जाने से जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन के आपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं। बीते 28 जून को चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी डिमरी ने अपनी तैनाती दी, लेकिन ज्वाइनिंग के दूसरे दिन ही वे अवकाश पर चली गई थी। जिसके बाद अब उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया है। नेत्र सर्जन डा. शशिबाला वासन और सर्जन डा. नरेंद्र चौहान भी ज्वाइनिंग के दूसरे दिन से ही अवकाश पर चल रहे हैं। जिससे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्था अब पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। प्रतिदिन यहां करीब दो सौ ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा. विराज शाह का कहना है कि चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखना मुश्किल बना हुआ है। स्वास्थ्य निदेशालय से भी चिकित्सकों की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed