{"_id":"5999bcb64f1c1ba9738b45a9","slug":"150324756319-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल बढोतरी पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल बढोतरी पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ग्राम सभा मंगसू के ग्रामीणों ने पेयजल बिल में बढ़ोत्तरी किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर में मुश्किल से आधा घंटा पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके, बिल में बढ़ोतरी कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभागीय टैरिफ के अनुसार ही ग्रामीणों से बिल लिया जा रहा है।
जन कल्याण संघर्ष समिति संगम विहार चौरास ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति नियमित किए जाने व बिल में की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष विनोद चमोली ने कहा कि एक माह पूर्व की गांव की पेयजल योजना विभाग को हस्तांतरित की गई थी। विभाग ने प्रतिदिन एक घंटे पेयजल आपूर्ति किए जाने की बात कही थी, लेकिन अब उन्हें मुश्किल से 20-30 मिनट ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं पहले पानी का बिल प्रतिमाह 100 रुपये लिया जाता था, लेकिन अब जल संस्थान 180 रुपये प्रतिमाह बिल ले रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से नियमित पेयजल आपूर्ति व बिल में बढ़ी राशि को वापस लिए जाने की मांग की है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता जीसी भट्ट ने कहा कि मंगसू की पेयजल योजना एक माह पूर्व ही विभाग को मिली है। विभागीय टैरिफ के अनुसार की ग्रामीणों से बिल लिया जा रहा है। गांव में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।