{"_id":"59986d1c4f1c1bcc618b4643","slug":"15031616487-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी तपोवन के भवन की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी तपोवन के भवन की जांच शुरू
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। जीआईसी तपोवन के निर्माण में ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीएम आशीष जोशी के आदेशों पर जांच शुरू हो गई है। बीते दिनों डीएम के तपोवन भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने गांव में एनटीपीसी की ओर से विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रदत्त धनराशि की फिजुल खर्ची करने की शिकायत की थी और डीएम से भवन निर्माण कार्य के जांच की मांग उठाई थी। इस पर डीएम ने तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ के नेतृत्व में जांच के लिए टीम गठित की थी। इस पर शनिवार को टीम ने विद्यालय पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच की। तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि निर्माण कार्य की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है, जिसके बाद अग्रिम आदेशों के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।