{"_id":"59970da64f1c1be66c8b4746","slug":"15030716733-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गंगा आरती समिति की ओर से शारदा घाट पर गंगा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा तटों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वह प्रतिदिन गंगा तटों की सफाई करेंगी।
बृहस्पतिवार देर शाम को शारदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा ने कहा कि गंगा हमारी संस्कृति की जड़ है, लेकिन दुर्भाग्य है कि गंगा के तटों को कूड़ा दान बना दिया गया है। डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि आज भी शहर का सीवर अलकनंदा में प्रवाहित हो रहा है। नगर पालिका का ट्रेचिंग ग्राउंड भी अलकनंदा किनारे है। कार्यक्रम में गंगा आरती समिति ने गंगा आरती को भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, एसपी घिल्डियाल, प्रवीण भंडारी, यशोदा खंडूड़ी, सुरजी उनियाल, राजेश्वरी जोशी, वीरा गैरोला आदि मौजूद थे। ब्यूरो