फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला के बैंक खाते से उड़ाई 50 हजार की रकम

महिला के बैंक खाते से उड़ाई 50 हजार की रकम

Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
महिला के बैंक खाते से उड़ाई 50 हजार की रकम
देवप्रयाग। श्रीनगर में एक महिला के साथ ठगी के एक दिन बाद देवप्रयाग में भी एक महिला के बैंक खाते से रकम उड़ा ली गई। कॉलर ने अपने को सचिवालय कर्मचारी बताया। पीड़ित महिला के खाते से साइबर ठगी कर 50 हजार रुपये उड़ाए गए है।
विज्ञापन

शांति बाजार में सिलाई की दुकान चलाने वाली मालती के मोबाइल फोन पर शुक्रवार को कॉल आई। मालती आशा कार्यकत्री भी है। कॉलर ने स्वयं का सचिवालय कर्मी बताते हुए कहा कि सचिवालय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशाओं का डाटा अपडेट किया जा रहा है। इसलिए वह अपना आधार और बैंक खाता नंबर बताए। महिला ने कॉलर पर भरोसा कर दोनों नंबर बता दिए। नंबर बताते ही कुछ देर बाद ही उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की रकम उड़ गई। मोबाइल फोन पर रकम निकाले जाने का मैसेज आने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह तत्काल बैंक पहुंची और खाता ब्लॉक करवाया। दो दिन पूर्व ही महिला के बैंक खाते में एलआईसी के 44 हजार रुपये आए थे। साइबर ठग ने इस रकम सहित शेष अन्य जमा-पूंजी को उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed