{"_id":"59970d924f1c1b1c428b4954","slug":"150307165317-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में दो महिलाएं घायल
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के रतूड़ा गांव में भालू ने दो महिलाओं को घायल कर दिया। दोनों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
रतूड़ा गांव निवासी सरोजनी देवी (46) पत्नी हीराबल्लभ और यशोदा देवी (46) महेंद्र सिंह गांव के समीप घास घाट रहे थे। इसी दौरान भालू ने महिलाओं पर हमला किया तो वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया, तब भालू भाग गया। दोनों महिलाओं के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंचे और महिलाओं को अस्पताल लाए। सीएचसी के डा. प्रकाश भट्ट ने उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। इधर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर भंडारी ने बताया कि कई दिनों से बिचला चांदपुर पट्टी के रतूड़ा, स्वर्का, घंडियाल, खंडूड़ा सहित आसपास के गांवों में भालू की दहशत बनी है। जसवीर भंडारी और सुभाष रतूड़ी सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से घायलों को मुआवजा और भालू से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन