{"_id":"5995c47b4f1c1b2a518b45d6","slug":"150298740514-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय और पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय और पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर।
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जिले के विधायकों ने आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
जिला पंचायत सभागार में पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला प्रभारी अतर सिंह तोमर और गढ़वाल संभाग के पूर्णकालिक राकेश गिरी ने जिला संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा गया कि लोगों की हर समस्या को प्राथमिकता के साथ हल करना है। कार्यकर्ताओं से लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण का आह्वान किया गया। वहीं, बैठक के दौरान ही दो विधायकों ने जिला प्रशासन पर विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर थराली विधायक मगन लाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, हरक सिंह, आनंद सिंह रावत, रिपुदमन सिंह, विनोद कपरुवाण, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट, चंडी प्रसाद बेलवाल, प्रदेश स्तरीय नव मतदाता चयन समिति का सदस्य ऋषि प्रसाद सती और जोशीमठ पालिकाध्यक्ष रोहिणी रावत आदि मौजूद थे।