{"_id":"5994a8724f1c1bb4328b46ae","slug":"150291469017-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राईवेट स्कूल के खिलाफ विद्यालय संचालक हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राईवेट स्कूल के खिलाफ विद्यालय संचालक हुए लामबंद
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राईवेट स्कूल एक्ट का किया विरोध
परवादून स्कूल एसोसिएशन ने कहा एक्ट व्यवस्थाओं पर डालेगा विपरीत असर
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
परवादून स्कूल एसोसिएशन डोईवाला की बैठक में राज्य सरकार द्वारा लाए जा रहे प्राईवेट स्कूल एक्ट का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राईवेट स्कूल एक्ट निजी विद्यालयों पर कुठाराघात करेगा। परवादून स्कूल एसोसिएशन डोईवाला की बैठक का आयोजन जौलीग्रांट में किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए प्राईवेट स्कूल एक्ट को लेकर चर्चा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर लोधी ने कहा कि निजी विद्यालय क्षेत्र में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाकर काम करते है।
प्राईवेट स्कूल एक्ट से विद्यालय की व्यवस्थाओं पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। बताया कि संगठन की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री से एक्ट पर पुनर्विचार की मांग की जा चुकी है। संरक्षक बीपी उनियाल ने कहा कि निजी स्कूलों को प्राईवेट स्कूल एक्ट के दायरे में लाने से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी। एसोसिएशन के महामंत्री आकाश बछेती ने कहा कि प्राईवेट स्कूल बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए संपूर्ण संसाधनों के तहत सुविधा मुहैया कराते हैं। एक्ट के लागू होने से सुविधाओं में कटौती के लिए विवश होना पडे़गा। बैठक में तेजेंद्र सिंह, एके शर्मा, मनीष वत्स, सुशील बिज्लवाण,आशीष चमोली, मौलाना इमदाद आदि मौजूद रहे।