{"_id":"59947b6b4f1c1b19728b4587","slug":"15029031639-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। चमोली जिले में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। चमोली जिले से लगी चीन सीमा पर स्थित नीति घाटी में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने झंडारोहण किया। घाटी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला-पुरुष जश्न-ए-आजादी के समारोह में पहुंचे। ग्रामीणों ने सैन्य उपकरणों की झांकी निकाली। भोटिया जनजाति की महिलाओं ने राष्ट्रगीत के साथ ही लोकनृत्य व लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। बांपा गांव की सौ वर्षीय बुजुर्ग महिला बैशाखी देवी को सम्मानित भी किया गया। वहीं घाटी में रह रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने अपने गांव-गांव में भी झंडारोहण किया।
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरहद से जुड़े गांवों को संचार सेवा से जोड़ा जाएगा। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने दंपूधार के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के मोर्चा प्रभारी तारेंद्र दत्त थपलियाल, किशोर पंवार, शेर सिंह राणा आदि मौजूद थे। वहीं गोपेश्वर में डीएम आशीष जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया। उन्होंने शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण करने के बाद गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर पौधरोपण भी किया। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने किया।