{"_id":"599479ad4f1c1b25728b488f","slug":"150290271713-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शौर्य दीवार का अनावरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा मंत्री ने किया शौर्य दीवार का अनावरण किया
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय कर्णप्रयाग में शौर्य दीवार का अनावरण किया। साथ ही महाविद्यालय के सेमीनार हॉल, सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन किया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डा. रावत ने कहा कि युवा पीढ़ी को सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र विजेताओं की जानकारी होनी चाहिए। जल्द महाविद्यालय परिसर में स्व. डा. शिवानंद नौटियाल की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रों को 180 दिन का पठन-पाठन करना अनिवार्य होगा तथा 70 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होने पर ही छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। छात्र संघ अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य छात्रों ने डा. रावत को समस्याओं का ज्ञापन देते हुए निराकरण की मांग की। इस अवसर पर बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, थराली के मगन लाल शाह, कर्णप्रयाग के सुरेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम केएन गोस्वामी, प्राचार्य प्रो. जेसी घिल्डियाल सहित महाविद्यालय के स्टॉफ और छात्र नेता मौजूद थे।
विज्ञापन