फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पतंजलि में तीन दिवसीय किसान कार्यशाला का समापन

पतंजलि में तीन दिवसीय किसान कार्यशाला का समापन

Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि में तीन दिवसीय किसान कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पतंजलि योगपीठ में देश भर में कृषि एवं गो उत्थान में लगे किसानों की तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी को जनांदोलन बनाकर भारत माता को परम वैभवशाली बनाना पतंजलि अभियान की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि हमने मानव उत्थान से जुडे़ अनेक प्रकल्पों को स्थापित करने के साथ-साथ अब गो-अनुसंधन और गोसंवर्द्धन का काम करके 50 से 60 लीटर दूध देने वाली देशी नस्ल की गायें तैयार करना लक्ष्य रखा है। कहा भारत कृषि और ऋषि अवलंबित देश है। देश के किसानों की आय बढ़ेगी तो देश आर्थिक रीढ़ मजबूत होगी।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी रामदेव के संकल्प के अनुरूप पतंजलि वर्ल्ड क्लास क्वालिटी, लो प्राइस, 100 प्रतिशत प्योरिटी व 100 प्रतिशत चैरिटी का लक्ष्य लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा देश को गरीबी, अशिक्षा, अज्ञान व बेरोजगारी आदि से मुक्त करने के लिए किसानों को पतंजलि संकल्प के अनुरूप खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि हजारों टन जड़ीबूटी, हजारों टन फल व हजारों टन सब्जी व हजारों टन अनाज प्रतिदिन किसानों से खरीदता है, इससे देश के लाखों किसानों को समृद्धशाली बनने का अवसर मिला है। आचार्य बालकृष्ण नेे कहा देश में गो-संवर्द्घन से जुडे़ किसानों को आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाना भी हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed