फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पदक जीतने वालों को किया सम्मानित

पदक जीतने वालों को किया सम्मानित

Mon, 07 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पदक जीतने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देश- विदेश में पदक जीतने वालों का हरिद्वार में सम्मान किया गया। आस्ट्रेलिया, सिंगापुर समेत देश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सोमवार की रात जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं उत्तराखंड स्पोर्ट्स एकेडमी हरिद्वार की ओर से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सतीश चंद्र जैन ने सम्मानित किया। हरियाणा हिसार में हुई 200 मीटर की प्रतियोगिता में आंचल और गोला फेंक में गुड़िया रानी, गोवा में हुई प्रतियोगिता में चक्का फेंक में प्रथम शिवम सैनी, मुरादाबार में क्रिकेट प्रतियोगिता से चुने गए प्रियांशु सैनी और आंचल सलूजा को 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के रजत पदक जीतने वाले चंद्रशेखर शर्मा और सिंगापुर में 400 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक लाने वाले सतीश चौहान को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाल ही हरिद्वार में संपन्न हुई हीरो की खोज प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल पर पहुंचने वाले खिलाड़ी नीलम पाल, कविता रानी, रीतू राठौर, ब्रह्मपाल सिंह, कुंदन सिंह, ममतेश कुमार, योगेश कुमार और विनीत कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भारत भूषण, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र चौहान, श्याम सिंह, नरेंद्र सैनी, ओंकार शर्मा, उमेश कुमार, उमेश कुमार समेत कई अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed