फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड की रग रग में बस है ढ़ोल और दमाऊं

उतराखंड की रग रग में बस है ढ़ोल और दमाऊं

Mon, 07 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड की रग रग में बस है ढ़ोल और दमाऊं

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पर्वतीय अंचल की लोक संस्कृति के प्रतीक ढोल, दमाऊं व हुड़के की थाप उत्तराखंड के लोगों के रग- रग में बसी हुई है। सरकार की अनदेखी के बावजूद कई बाजीगिरी ढोल और दमाऊं से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उत्तराखंड के पर्व, मेलों व संस्कारों में ढोल-दमाऊं का विशेष स्थान है। यहां प्रेमनगर आश्रम में चल रही नमो दान कार्यशाला ढोल-दमाऊं को नई पहचान दिलाने में कामयाब होगी, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है।

ढोल को राज्य के प्रमुख लोक वाद्य यंत्रों की श्रेणी में रखा गया है। इसकी थाप पर जागर के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है। शुभ कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है। ढोल दमाऊं के अलावा हुड़के का प्रयोग जागर, झोड़ा, छपेली, चांचरी, बौल-रमौल, बैर-भगनौल में किया जाता है। हुड़के से निकलने वाली 22 तालों की गूंज लोक संगीत का दर्शन कराती है लेकिन आधुनिक दौर में इस वाद्य यंत्र को बजाने वाले लोक कलाकार कम ही रह गए हैं। ग्राम टिहरी जिले के अलेरू गांव के बचनदास और उनके दो पुत्र राजकुमार और भगवानंद की मानें तो ढोल और दमाऊं उनकी रग-रग में बसा है। वह अपने पांच वर्षीय पोते मोहित को भी ढोल के गुर सीखा रहे हैं। परिवार की मानें तो उनके गांव के कई लोग शहरी क्षेत्रों में जरूर बस गए हैं, लेकिन साल में एक बार वह अपने गांव आकर पैतृक घर में पूजा पाठ कर ढोल दमाऊं अवश्य सुनते हैं। अल्मोड़ा जिले के दौलाघट से पहुंचे चंद्रभान बताते है कि गांव में आज भी नगाड़ों की धुन बजती है। कई मेलों में गांव के कलाकारों को बुलाया जाता है। जहां क्षेत्र के लोगों के अलावा बाहर से लोग भी पहुंचते है और अपनी संस्कृति को देेखते है। अल्मोड़ा के कुछ गांव में परिवार कम हुए है, लेकिन साल दो साल में एक बार पर्वतीय लोग अपने घर वापस आकर धुन का आनंद जरूर लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed