{"_id":"5985fcdf4f1c1b234c8b458a","slug":"15019532495-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुके भेंटकर मंत्री ने किया महिला पुलिस कर्मी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुके भेंटकर मंत्री ने किया महिला पुलिस कर्मी का सम्मान
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकासमंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को यातायात पुलिस की महिला सिपाही कल्पना गहलौत को कर्मठता से ड्यूटी करते देख उसे सराहा तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया।
दोपहर बाद करीब तीन बजे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भेल की तरफ जा रहे थे। उस समय भगत सिंह चौक पर यातायात का भारी दबाव था। उन्होंने वहां तैनात यातायात पुलिस की सिपाही कल्पना गहलौत को मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम देते हुए देखा। उसे ऐसा करते देख शहरी विकास मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने कल्पना गहलौत के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया। कल्पना ने बताया कि उनके पति अतीत गहलौत पुलिस में दारोगा थे जो कुछ समय पहले दिवंगत हो गए थे। उनके स्थान पर ही उसे नौकरी मिली है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वे कल्पना को जिला और प्रदेशस्तर पर सम्मानित करने की संस्तुति भी विभागीय अधिकारियों को करेंगे। कल्पना ने कहा कि वे इस सम्मान से उन्हें और भी ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
पहले भी सम्मान पा चुकी है कल्पना
हरिद्वार। कल्पना गहलौत को मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर पहले भी सम्मान मिल चुका है। जून में एसएसपी ने उन्हें जिले में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी चुना था। इससे पहले श्रीचंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी उन्हें महिला दिवस पर सम्मानित किया था।