फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने का सिलसिला जारी

बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने का सिलसिला जारी

Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने का सिलसिला जारी

विज्ञापन

देवप्रयाग/श्रीनगर। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा आने से खुलता और बंद होता रहा। कुछ स्थानों पर पुश्ते ढहने से सड़क संकरी हो गई है। मरीन ड्राइव में राजमार्ग दिन भर बंद रहा और शाम सवा छह बजे इसे वाहनों के लिए खोला जा सका। बदरीनाथ हाईवे के बाधित होने पर वाहनों को देवप्रयाग-गजा-चाका मोटर मार्ग से ऋषिकेश भेजा गया। हाईवे के अवरुद्ध होने से दूध, सब्जी और अखबार सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप हो गई। कई जगहों पर यात्री वाहन भी फंसे हैं।
शुक्रवार रात भारी बारिश से मालाखुंटी (मरीन ड्राइव), कौड़ियाला, सौड़पानी, तोताघाटी, एनएचपीसी भरपूर और मूल्यांगाव के पास बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से काफी मलबा आ गया। इससे जगह-जगह वाहन फंस गए।
विज्ञापन

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने विभिन्न स्थानों पर मलबा हटाने के लिए मशीन लगाई हुई है, लेकिन बारिश से लगातार मलबा आ रहा है। इससे काम करने में दिक्कत हो रही है। मूल्यागांव में मार्ग 11.30 बजे तक खोल लिया गया था। इसके बाद श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहे वाहनों को गजा-चाका मोटर मार्ग से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून जा रहे सुनील सिस्वाल ने बताया कि मूल्यगांव में लोनिवि ने सुबह सवा सात बजे मलबा हटाकर रोड खोल दी थी, लेकिन इससे 100 मीटर आगे भी मलबा आया हुआ था, जिसे खोलने के लिए मशीन लगी हुई थी। सड़क की हालत देखकर वह श्रीनगर लौट गए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मरीन ड्राइव में भी राजमार्ग को सवा छह बजे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed