{"_id":"5985f7404f1c1b71428b4b6f","slug":"150195181015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय आगर के शिक्षक ने उद बिलाव के चंगुल से बचाया हिरन का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय आगर के शिक्षक ने उद बिलाव के चंगुल से बचाया हिरन का शावक
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। उदबिलाओं के हमले में घायल एक हिरन के बच्चे की जान एक शिक्षक ने बचाई। शिक्षक ने हिरन के बच्चे को वन विभाग को सौंप दिया है। ग्राम पंचायत किमोली के प्राथमिक विद्यालय आगर के शिक्षक विनोद कुमार बुटोला ने बताया कि बेडूला के जंगलों से होते हुए वे विद्यालय जा रहे थे कि रास्ते में देखा उदबिलावों का झुंड हिरन के बच्चे पर हमला कर रहा था। उन्होंने हल्ला मचाकर उदबिलावों को वहां से भगाया और हिरन के बच्चे को बचा लिए। इसके बाद उन्होंने हिरने के बच्चे को वन कर्मियों को सौंप दिया। वन क्षेत्राधिकारी मुरारी लाल शाह और वन दरोगा एमपी सती ने बताया कि हिरन का बच्चा एक माह का है और वह आंशिक रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।