{"_id":"5985f73e4f1c1b9a718b476c","slug":"150195180820-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गाड़ गदेरे उफान पर, देवाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गाड़ गदेरे उफान पर, देवाल में
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल/नारायणबगड़। शुक्रवार दोपहर से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश से जहां गाड़ गदेरे उफान पर रहे वहीं एक मकान टूट गया। देवाल के बलाड़ गांव में आठ घराट बह गए। वहीं कर्णप्रयाग में शुक्रवार शाम को जखेड़ गदेरे के उफान पर आने से यहां 12 घंटे तक छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रही, जबकि नलगांव में पुश्ता ढहने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद हो गया।
भारी बारिश से देवाल के दूरस्थ गांव बलाड़ में मदन सिंह, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, नैन राम, दरवान राम, नारायण सिंह, राजूराम के घराट बह गए। ग्राम प्रधान केदार सिंह ने बताया कि भारी बारिश से गांव के पास भूस्खलन का खतरा बन गया है, जबकि कर्णप्रयाग में मंडी समिति के आसपास भूस्खलन का खतरा बना है। कर्णप्रयाग के थग्याला गांव में विनोद सिंह का मकान टूट गया, जबकि जखेड़ गदेरे के उफान पर आने से शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक छोटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन