{"_id":"5985f7394f1c1b9b6d8b4a61","slug":"150195180314-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, दिया धरना
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने तीन सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों ने राष्ट्रपति को मांग पत्र भेज मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई।
जिले के सभी ब्लॉकों के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संघ के जिलाध्यक्ष युद्धवीर बिष्ट ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ देशभर में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए सातवें वेतन आयोग में संशोधन कर जनवरी 2016 से लागू करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभिक शिक्षा आयोग के गठन की मांग की जा रही है। कहा गया यदि शीघ्र सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री दिगंबर सिंह नेगी, मुकेश सिंह, जयदीप रावत, बीना भंडारी, रणवीर सिंह, पानू चौहान, हीरा रावत, देवेंद्र रावत, महिपाल चौहान, चंद्रप्रभा नौटियाल, विकास कोठियाल और मोहन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन