फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला जारी

नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला जारी

Sat, 05 Aug 2017 02:20 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला जारी
सात हजार श्रद्धालुओं ने किए नीलकंठ दर्शन
विज्ञापन

-- अब तक 48,34,265 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं धाम

अमर उजाला व्यूरो
मुनिकीरेती । श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा के तहत शुक्रवार को करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किए और जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। 27 दिन की यात्रा में अब तक 48,34,265 श्रद्धालु श्रावण यात्रा में प्राचीन शिव धाम पहुंच चुके हैं। श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा में शिव भक्तों की आमद लगातार जारी है। शुक्रवार को यात्रा के 27वें दिन सात हजार से अधिक शिवभक्तों ने तीर्थनगरी में गंगा में डुुबकी लगाई और प्राचीन शिवालय की यात्रा प्रारंभ की। उधर, नीलकंठ में ब्रह्ममुहूर्त से सांध्यकालीन आरती के बाद तक प्राचीन शिवालय में दर्शन और जलार्पण का सिलसिला जारी रहा। यात्रा में अधिकांश श्रद्धालु नीलकंठ पैदल मार्ग पर बम-बम भोले के जयकारों के साथ प्राचीन धाम की यात्रा कर रहे हैं। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के अनुसार शनिवार को नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की आमद बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजामात किए हैं। उधर दूसरी ओर नीलकंठ पैदल मार्ग और नीलकंठ क्षेत्र में हर रोज हजारों श्रद्धालुओं को बिजली, पानी, शौचालय, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में पौड़ी जिला प्रशासन और संबंधित महकमे उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed