फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जड़ी-बूटी दिवस मनाया, वैज्ञानिकों ने जड़ी-बूटियों के संरक्षण पर दिया जोर

जड़ी-बूटी दिवस मनाया, वैज्ञानिकों ने जड़ी-बूटियों के संरक्षण पर दिया जोर

Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जड़ी-बूटी दिवस मनाया, वैज्ञानिकों ने जड़ी-बूटियों के संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
घाट (चमोली)। जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान मंडल, उच्च शिखरीय पादप शोध केंद्र व नेशनल मिशन ऑफ हिमालय स्टडीज परियोजना की ओर से जीआईसी चौनघाट में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में औषधीय पौधे रोपे गए और काश्तकारों को 200 से अधिक औषधीय पौधे बांटे गए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने कहा कि राज्य का विकास जड़ी-बूटी कृषिकरण से किया जा सकता है। काश्तकार जड़ी-बूटी की खेती कर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों से अधिकाधिक संख्या में जड़ी-बूटी कृषिकरण से जुड़ने का आह्वान किया। जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के वैज्ञानिक डा. सीपी कुनियाल ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई बेशकीमती जड़ी-बूटियां बिखरी पड़ी हैं। इनके संरक्षण पर जोर देना चाहिए। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. विजयकांत पुरोहित ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के संरक्षण के लिए कार्यक्रम करते रहेंगे। उत्सव ग्रुप के निदेशक डा. राकेश भट्ट ने गीतों से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल काश्तकारों को औषधीय पौधा जटामासी, कुटकी, अमेस और तेजपात के 200 से अधिक पौधे बांटे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राणा, बीएस मिंगवाल, विक्रम ङ्क्षसह, सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, पदम सिंह, सिरमा देवी, कमला देवी, शरादी देवी, जयवीर सिंह व शंभू प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed