{"_id":"5984a99e4f1c1b4c028b460d","slug":"150186639917-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर तलवाड़ी महाविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर तलवाड़ी महाविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति, स्नातक स्तर पर नए विषय और स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि शनिवार से महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर 18 जुलाई को महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की थी। इस पर प्रशासन की मौजूदगी में तीन अगस्त तक महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की बात हुई थी, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार दोपहर बारह बजे से पौने एक बजे तक महाविद्यालय में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आंदोनलन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष कमल गिरी, कमलेश सती, अंकित, किरन, नवीन चंदोला, नवीन सती, अरुण दत्त, मोहित शाह, सुनीता आदि शामिल थे।
प्राचार्य को दिया आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों ने प्राचार्य को समस्याओं का ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। छात्र नेताओं ने स्नातक प्रथम वर्ष (सभी संकाय) में सीटें बढ़ाने, छात्रावास का निर्माण करने, एससी और एसटी छात्र-छात्राओं की रुकी छात्रवृत्ति निर्गत करने, महाविद्यालय में तैनात अतिथि शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति, पुस्तकालय और वाचनालय की उचित व्यवस्था की मांग का ज्ञापन प्राचार्य को दिया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर स्तरीय कार्रवाई नहीं की गई तो एक सप्ताह बाद आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अंकित रावत, एसएफआई के जिलाध्यक्ष कमलेश नेगी, एबीवीपी के जिला महामंत्री मयंक डिमरी, सौरभ कुमार, कमलेश सिंह, ऋषभ रावत, वंदना पंवार, करिश्मा, भूपेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, दीपांकर खाली और धर्मेंद्र आदि शामिल थे।