फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे फाटक पर फलाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग को रेल मंत्री को ज्ञापन

रेलवे फाटक पर फलाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग को रेल मंत्री को ज्ञापन

Fri, 04 Aug 2017 02:02 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर फलाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग को रेल मंत्री को ज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की उठाई मांग
विज्ञापन

-- पूर्व सैनिक संगठन ने भेजा केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। रायवाला में तीन गांवों को हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क के बीच रेलवे ट्रैक पर बना फाटक स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे स्थानीय जनता ही नहीं, बल्कि आर्मी छावनी के जवानों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व सैनिक संगठन ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है। पूर्व सैनिक संगठन रायवाला के अध्यक्ष मातबर सिंह पंवार ने बताया कि तीन ग्राम सभा प्रतीतनगर, रायवाला और गौहरीमाफी में हजारों की आबादी है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की थोड़ी-थोड़ी देर में आवाजाही बनी रहती है, जिससे रेलवे फाटक पर लोगों को घंटों समय जाया करना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेल मंत्री से समस्या के स्थायी समाधान की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed