{"_id":"598354cf4f1c1b4b778b46f7","slug":"150177924312-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित प्रकरणों को समय से निपटाएं अधिकारी: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित प्रकरणों को समय से निपटाएं अधिकारी: नेगी
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ब्लाक सभागार में मनरेगा, विधायक और सांसद निधि, स्वच्छ भारत मिशन, समाज कल्याण सहित ग्राम स्तर पर संचालित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। विधायक ने दस सालों से लंबित पड़े सभी विकास कार्यों को निपटाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में विधायक नेगी ने कहा कि मनरेगा ग्राम स्तर पर अंतिम व्यक्ति के उत्थान की योजना है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कारण इस योजना का पूरा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने विधायक निधि में सभी निर्माणाधीन कामों को समय से पूरा करने और कामों का मापन कर पूर्ण भुगतान करने को कहा। ग्राम प्रधानों ने कहा कि मनरेगा के तहत हर वर्ष मजदूरी बढ़ रही है, लेकिन गांवों में मैटीरियल का ढुलान करने के लिए पैसे की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रधानों ने मानकों में बदलाव करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के मानक बदलने की मांग की। साथ ही समाज कल्याण के एक साल से लंबित पेंशन प्रकरणों को सुलझाने की मांग भी की। बैठक में खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट, प्रभारी एडीओ पंचायत एमएम नगवाल, प्रभारी सचिव मंडी समिति यूडी उनियाल, ब्लाक प्रमुख राधा देवी, सहित तमाम अधिकारी और सोनला, कंडारा और नौली न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।