फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएच के चौड़ीकरण में विभाग की कार्यशैली को लेकर डीएम से लगाई गुहार

एनएच के चौड़ीकरण में विभाग की कार्यशैली को लेकर डीएम से लगाई गुहार

Thu, 03 Aug 2017 09:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
एनएच के चौड़ीकरण में विभाग की कार्यशैली को लेकर डीएम से लगाई गुहार
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर नगर वासियों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। लोगों का कहना है कि विभाग सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सड़क के ऊपरी भाग में रहने वाले लोगों को ही परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले पर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुरू होने वाली सड़क चौड़ीकरण के कार्य से पूर्व स्थानीय लोगों ने विभाग को आगाह किया है। समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डा.बीपी नैथानी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम सुशील कुमार से मुलाकात की। कहा कि मार्ग का अनेकों बार चौड़ीकरण करवाया गया। इस दौरान विभाग/कार्यदायी एजेंसी की ओर से मार्ग के ऊपरी भाग को काट कर सड़क का चौड़ीकरण किया गया, जिससे कि सड़क के ऊपरी हिस्से में रहने वाले लोग हर बार समस्या से जूझते रहे है। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से सड़क के निचले भाग पर डाले गए मलबे को लोग समतल कर अतिक्रमण कर रहे है। जिससे मार्ग तंग होता जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से अन्य शहरों की तर्ज पर श्रीनगर में भी बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की है। डा. नैथानी ने बताया कि समस्या से प्रभावित लोगों की 13 अगस्त को कल्याणेश्वर धर्मशाला में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में पीके रतूड़ी, सुधा सेमवाल, मंजु नैथानी, आरके शैली, विक्रम पंवार, रमेश लाल, अरविंद बडोनी, रामकृष्ण चौहान, अंजु रावत, प्रेम भल्लभ चमोली, महावीर बहुगुणा, एडवोकेट अनूप पाथरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed