फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र नेताओं ने कुलपति के समक्ष गिनाई समस्याएं

छात्र नेताओं ने कुलपति के समक्ष गिनाई समस्याएं

Thu, 03 Aug 2017 09:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने कुलपति के समक्ष गिनाई समस्याएं
श्रीनगर। कुलपति कार्यालय के बाहर हंगामा काटने के बाद बृहस्पतिवार छात्र नेताओं ने विवि कुलपति से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि सीट बढ़ोतरी और एडमिशन के मामलों में वह विवि और महाविद्यालयों के बीच झूल रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनोज रावत और पूर्व सचिव दर्शन दानू के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र नेताओं ने कुलपति प्रो. जेएल कौल के समक्ष समस्याएं रखीं। छात्र नेताओं ने बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के विवि प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला ने कहा कि महाविद्यालय में भूगोल, संस्कृत व शिक्षाशास्त्र जैसे विषयों को मान्यता नहीं मिल पाई है। इससे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गोपेश्वर से आए छात्र नेता प्रकाश बिष्ट ने बीएड के छात्र-छात्राओं का मुद्दा उठाया। मनोज रावत ने घाट महाविद्यालय में शिक्षकों सहित प्रवेश की समस्या से कुलपति को अवगत कराया। जिस पर कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया की जो मामला विवि के स्तर का है उसका समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन जो मामले राज्य सरकार के हैं उसके लिए छात्र संबंधित कॉलेज के अधिकारियों से वार्ता करें। दूसरी ओर छात्र नेताओं ने विवि के एक अधिकारी पर अभद्रता और धमकाने का आरोप लगाया है। छात्रों ने कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान के समझाने पर छात्र शांत हो गए। कुलपति ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed