{"_id":"598207164f1c1bb4068b4589","slug":"150169380815-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मन उकेरेगा गंगा का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मन उकेरेगा गंगा का दर्द
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजेश शर्मा
हरिद्वार।
गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर हरकी पैडी क्षेत्र में गंगाघाटों की व्यवस्था देखने वाली संस्था श्री गंगासभा ने गंगा के प्रति जनमानस में जागरूकता लाने के लिए एक नई मुहिम शुरू की है। स्कूली बच्चों के जरिये पेंटिग्स बनवाकर परिजनों को भी जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था इन सभी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाएगी। जबकि विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
गंगा की स्वच्छता इस समय बड़ा मुद्दा बन गया है। कई संस्थाएं गंगा की सफाई के लिए अभियान भी चला रही हैं। गंगा सभा की ओर से भी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए भी कार्रवाई की जा रही हैं। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषेत्तम शर्मा गांधीवादी के अनुसार संस्था गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाती रहती है। अब नई योजना पर काम किया जा रहा है। करीब 20 हजार स्कूली बच्चों को गंगा की स्वच्छता के लिए पेंटिंग्स बनवाई जा रही है। इसमें बच्चे अपनी मनोभावना के अनुसार गंगा और उससे जुड़ी समस्याओं का चित्रण कर सकते हैं। गंगा सभा की ओर से ऐसी ड्राइंग सीट छपवाकर स्कूलों में बंटवाई गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ ही उनके परिजनों और अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का उद्देश्य हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान को स्कूलों के प्रबंधन ने काफी सराहा है और बड़ी संख्या में बच्चों को इसमें भागीदार भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे भी फैलाती है संस्था जागरूकता
श्रीगंगा सभा की ओर से गंगा रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई और भी तरीके अपनाए गए हैं। हर रोज हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती में गंगा सभा के पुरोहित श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए हाथ उठवाकर संकल्प दिलवाते हैं। वहीं हाल ही में 20 हजार से ज्यादा पत्रक भी यात्रियों में वितरित किए गए। सभा के महामंत्री रामकुमार मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि हर व्यक्ति अगर गंगा की स्वच्छता के लिए जागरूक होगा तो ही गंगा की स्वच्छता को निर्मल बनाया जा सकता है। इसके लिस संस्था लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन