{"_id":"5981f36a4f1c1b01538b4655","slug":"15016887733-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया सांकेतिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर छात्रों ने लगाया सांकेतिक जाम
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग पर चमोली-गोपेश्वर सड़क पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस टीम के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय से एक के बाद एक प्रवक्ता का महाविद्यालय से स्थानांतरण किया जा रहा है, लेकिन रिक्त पदों पर प्रतिस्थानी नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है।
बुधवार सुबह दस बजे छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्यारह बजे छात्रों ने चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया। जाम स्थल पर हुई सभा में छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय स्तर पर महाविद्यालय से बीते जुलाई माह में अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी के प्रवक्ता का स्थानांतरण कर दिया, लेकिन अभी तक उनकी जगह प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। जाम खुलवाने को लेकर छात्रों की पुलिस टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने कहा कि पहले से ही महाविद्यालय प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। यदि शीघ्र महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। करीब आधा घंटे के बाद छात्रों ने स्वयं ही जाम खोल दिया। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि भगत फरस्वाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, संदीप नेगी, सुधीर बिष्ट, प्रकाश बिष्ट और शुभम खनेड़ा आदि मौजूद थे।