फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंबेडकर पार्क में हुआ सघन पौधारोपण

अंबेडकर पार्क में हुआ सघन पौधारोपण

Wed, 02 Aug 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में हुआ सघन पौधारोपण
अंबेडकर पार्क में हुआ सघन पौधरोपण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण समिति धर्मूचक की ओर से आयोजित सघन पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधाें को लगाकर प्रकृति के सरंक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने लोगों को पौधरोपण का महत्व बताया। मारखम ग्रांट धर्मूचक गांव में स्थित अंबेडकर पार्क परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने छायादार, फलदार, शोभादार पौधे लगाए। समिति के अध्यक्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह खलासा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संवर्द्धन के लिए जागरूक करना है। संगठन प्रबुद्ध लोगों को पौधरोपण अभियान का हिस्सा बना रहा है। सचिव बिरेंद्र पेंगवाल ने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बनाए रखने के लिए समिति सक्रिय है। लोगों को पौधरोपण के लिए सरकार से पौधे दिलाने में भी संगठन सहयोग करता है। जिला पंचायत सदस्य टीना चौधरी, गुरु सिंह सभा डोईवाला के प्रधान हरपाल सिंह सैनी, व्यवसायी हरभजन सिंह आदि ने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी आरएस असवाल, परमजीत सिंह, हरिकिशोर, प्रदीप बंगा, गुरदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कैलाश रावत, जसंवत सिंह, मास्टर बालचंद, किरन कश्यप, गौरव चौधरी आदि मौजूद थे।


हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल
-- झबरावाला गांव में हाथियों के झुण्ड ने मचाया जमकर उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। देर रात झबरावाला गांव में हाथियों के झुंड ने खेतों में तैयार हो रही किसानों की गन्ने की लगभग दस बीघा फसल को बरबाद कर दिया। ऊर्जा बाड़ के अभाव में हाथियों ने गांव में रात भर चहलकदमी करते हुए लोगों को भयग्रस्त कर दिया। राजाजी टाइगर रिजर्व के कांसरो और रामगढ़ वन रेंज की सीमा से सटे मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के झबरावाला गांव में देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव किया। आबादी में घुस आए हाथियों ने रात भर किसान रणजोध सिंह, रेणु नेगी, उर्मिला रावत समेत कई लोगों की गन्ने की फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसान रणजोध सिंह ने बताया कि शाम ढलते ही हाथी समूह गांव का रुख करने लगते हैं। गांव में ऊर्जा बाड़ का अभाव होने से जंगली जानवर आबादी में आकर लोगों की फसलों का नुकसान कर रहे है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जसबीर कौर ने बताया कि किसानों को उचित मुआवजा भी सरकार नही दे रही है। रामगढ रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए विभागीय गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया अधिकारी का घेराव
हाथियों द्वारा किसानों की फसलों का नुकसान करने से परेशान किसानों और जन प्रतिनिधियों ने विभाग के वार्डन प्रदीप कुमार का घेराव कर आक्रोश जताया। घेराव करने वालों में बीडीसी जसबीर कौर, रणजोध सिंह, रेणु नेगी, जसपाल सिंह, वहीद हसन, रणजीत सिंह बॉबी आदि लोग थे। उन्होंने ऊर्जा बाड़ और मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed