{"_id":"5980e0c14f1c1b48078b4733","slug":"150161845812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखा राइफल्स युवाओं में जगाएगा देशसेवा की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखा राइफल्स युवाओं में जगाएगा देशसेवा की अलख
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखा राईफल्स युवाओं में भरेगी देशभक्ति का जोश
-- पीजी ऑटोनामस कॉलेज में शुक्रवार को होगा मिलिट्री पाइप बैंड शो
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। युवाओं में देशभक्ति का जोश भरने और उन्हें सैन्य सेवा की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से गोरखा राईफल ने बीड़ा उठाया है। गोरखा राईफल की ओर से शुक्रवार को सूबे के एकमात्र पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में मिलिट्री पाइप बैंड शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सेना के जवान बैंड की धुन और परेड का प्रदर्शन कर युवाओं में जोश भरेंगे। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत गोरखा राईफल्स ने युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ऋषिकेश स्थित राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में तीन अगस्त को गोरखा राईफल्स की उप कमांड कार्यालय की पाइप बैंड टीम पहुंचेगी।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे कॉलेज कैंपस में शो की शुरूआत होगी। कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा। टीम में 16-16 सदस्य शामिल हैं। गोरखा राईफल के मेजर पीटर युवाओं और छात्र-छात्राओं को सेना में भर्ती होने के लिए मोटिवेट भी करेंगे। शो की तैयारी का जिम्मा कॉलेज और स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है। उप कमांड कार्यालय की ओर इस बाबत एसडीएम हर गिरि और कॉलेज प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी को अवगत करा दिया गया है।
दिल्ली के बाद जगह-जगह शो
गोरखा राइफल्स के उप कमांड कार्यालय देहरादून के मेजर पीटर ने बताया कि पहले सेना की यह टीम दिल्ली में इंडिया गेट पर पाइप बैंड शो का प्रदर्शन करती थी। अब छोटे-छोटे गांवों, कस्बों और शहरों में इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया कि लोग सिर्फ 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करते रहे हैं, लेकिन अब यह सेलिब्रेशन एक सप्ताह पहले से ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि इससे आम लोगों को भी सैनिकों में मौजूद अन्य प्रतिभा को जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कोट्स
गोरखा राइफल्स की टीम तीन को ट्रायल और चार अगस्त को कालेज में पाइप बैंड शो का प्रदर्शन करेगी। उम्मीद है कि शो को देखने के लिए छात्र-छात्राएं भारी संख्या में जुटेंगे।
- पीटर, मेजर उप गोरखा रेजीमेंट।
कोट्स
शो के लिए सहयोग दिया जा रहा है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष को भी शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ऑटोनामस कालेज में इस प्रकार के कार्यक्रम का होना हर्ष की बात है।
- डा. एनपी माहेश्वरी प्राचार्य, पीजी ऑटोनोमस कालेज।