{"_id":"5980e0b04f1c1b0e0d8b4677","slug":"150161844119-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर की सीमा पर स्वाइन फ्लू की आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर की सीमा पर स्वाइन फ्लू की आहट
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर की सीमा पर स्वाइन फ्लू की दस्तक
- हिमाचल प्रदेश के रामपुर घाट गांव के प्रकाश में आया स्वाइन फ्लू का मामला
- सिरमौर डिप्टी कमिश्नर और सीएमओ ने किया गांव का दौरा, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
तहसील की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के रामपुर घाट गांव में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। वहां एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। जिसका इलाज देहरादून स्थित महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है जबकि, करीब आधा दर्जन को बुखार की शिकायत है। गंभीर बात यह है कि यह इलाका विकासनगर तहसील के कई गांव से लगता हुआ है। जिससे इन गांव में भी स्वाइन फ्लू फैलने की आशंका बनी हुई है। मामला प्रकाश में आने पर सीएमओ देहरादून डॉ. टीसी पंत ने मामले की जांच की बात कही है।
बीते शनिवार को हिमाचल के रामपुर घाट गांव में मामला प्रकाश में आने पर सिरमौर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर हरबंस नेगी और सीएमओ डॉ. संजय शर्मा समेत पूरी टीम ने गांव का दौरा किया। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। बताया स्वाइन फ्लू के लक्षण आने पर तुरंत टेस्ट सैंपल मेडिकल कॉलेज नाहन भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक स्वाइन फ्लू के संपर्क में आए 45 ग्रामीणों और छह स्वास्थ्य कर्मियों को टैमी फ्लू दवाई वितरित कर चुकी है। वहीं पांवटा अस्पताल में भी आईसोलेशन वार्ड का प्रबंध किया गया है।
रामपुर घाट के लोगों के अनुसार बीती पांच जुलाई को गांव के अवतार सिंह(45) पुत्र जसवीर सिंह की बुखार से संदिग्ध मौत हो गई थी। इसके बाद से करीब आधा दर्जन लोगों को जुकाम और बुखार की शिकायत है। गांव के जरनैल सिंह पुत्र बलदेव सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें दून स्थित महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। जहां उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बता दें कि हिमाचल के रामपुर घाट गांव से विकासनगर तहसील के कुल्हाल, कुंजाग्रांट, कुंजा, ढालीपुर आदि गांव जुड़े हुए हैं। यहां के लोगों का अक्सर हिमाचल में आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
कोट
स्वाइन फ्लू से प्रभावित हिमाचल का गांव विकासनगर तहसील के कई गांव से सटा हुआ है। ऐसे में मामले को विभाग गंभीरता से लेगा। इसके लिए डिप्टी सीएमओ को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. टीसी पंत, सीएमओ देहरादून