फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैस सब्सिडी समाप्त किये जाने घोषणा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस सब्सिडी समाप्त किये जाने घोषणा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 01 Aug 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गैस सब्सिडी समाप्त किये जाने घोषणा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की सब्सिड़ी समाप्त करने की घोषणा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक के पास मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान तरुण नैयर ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी है। रसोई गैस की सब्सिडी समाप्त करने की घोषणा जनता के साथ छलावा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन के वादे के साथ सत्ता में आए, लेकिन खाद्य पदार्थों के मूल्यों में में बेहताशा वृद्धि, पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी से अच्छे नहीं बल्कि बुरे दिन ही आए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी और प्रदीप आहूजा ने कहा कि टमाटर के दाम कम नहीं हो पा रहे हैं। सब्जी फलों के दाम आम आदमी की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। सरकार का जमाखोरों पर नियंत्रण नहीं हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली और जितेंद्र सिंह ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को भाजपा दरकिनार कर रही है। सरकार के निर्णय से आहत किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में प्रेम शर्मा, यश खुल्लर, सुमित भाटिया, कमल सिंह, अनूप सिंह, राकेश कुमार, अरविंद शर्मा, राजीव अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, बादल गोस्वामी, विक्की तनेजा, विशाल, अंकुर बिष्ट, सुनील गुप्ता, सागर, मनिंदर सिंह, मेहताब सिंह, अंकित शर्मा, विनोद कुमार, शंकर गुप्ता, नितिन शर्मा, प्रवीन,आंचल सिंह, विकास वर्मा, तर्पण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed