फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नमामि गंगे पहनाएंगी गंगा को हरी चुनरिया

नमामि गंगे पहनाएंगी गंगा को हरी चुनरिया

Mon, 31 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे पहनाएंगी गंगा को हरी चुनरिया

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने वाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे से अब यहां 12 लाख 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग भी अपनी ओर से डेढ़ लाख पौधे लगाएगा। अधिकांश पौधे गंगा किनारे लगाए गए जाएंगे।
केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना से हरिद्वार के हिस्से में 12.50 लाख पौधे आए हैं। पौधे आते ही सबसे पहले पौधों को गंगा किनारे लगाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। उधर नमामि गंगे की योजना को देखते हुए हरिद्वार वन प्रभाग भी अपनी ओर से नमामि गंगे की योजना में भागीदारी करेगा। वन प्रभाग ने नमामि गंगे योजना के साथ अपनी ओर से डेढ़ लाख पौधे लगाने का निर्णय लिया है। हरिद्वार वन प्रभाग ने पौध लगाने शुरू कर दिए है। कनखल दक्ष मंदिर के पास स्थित घाट से इसकी शुरूआत की गई है। पौधों को सबसे पहले गंगा किनारे लगाया जाएगा। उसके बाद शहर की खाली पड़ी जगहों पर पौधे रोपे जाएंगे। स्कूल- कालेजों में भी पौधारोपण की तैयारी की गई है। नमामि गंगे के अधिकारी हरिद्वार वन प्रभाग से संपर्क करने के बाद गंगा किनारे पूरी तरह हराभरा कर देंगे। नमामि गंगे से पूरे प्रदेश में एक करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार के गंगा घाटों के अलावा हरिद्वार के हरकी पैड़ी, कनखल के घाट, पथरी सहित अन्य गांव के अलावा लक्सर तक के गंगा किनारे इलाकों पर पौधों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थाओं ने बढ़ाए हाथ
पौधे लगाने के लिए कई संस्थाओं ने अभी से आवदेन शुरू कर दिए है। विभाग की ओर से संस्थाओं को भी कुछ पौधे लगाने के लिए दे रहा है। पौधों को वेस्ट न किया जाए इसके लिए हरिद्वार वन प्रभाग संस्थाओं पर भी अपनी नजरें बनाए हुए हैं।


वर्जन
वन प्रभाग की ओर से डेढ़ लाख पौध लगाने की योजना बनाई गई है। जबकि नमामि गंगे से साढ़े 12 लाख पौधे मिलने वाले है। - महेश सेमवाल, रेंजर हरिद्वार वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed