फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईटी और संयुक्त अस्पताल के मुद्दे पर निकाला मशाल जुलूस

एनआईटी और संयुक्त अस्पताल के मुद्दे पर निकाला मशाल जुलूस

Mon, 31 Jul 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी और संयुक्त अस्पताल के मुद्दे पर निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड का स्थायी कैंपस निर्माण और राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में चिकित्सकों की तैनाती की मांग के लिए विभिन्न गांवों से आए लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। सरकार की उपेक्षा पर आक्रोश जताते हुए लोगों ने नारेबाजी की गई।
रविवार देर शाम प्रगतिशील जनमंच के बैनर तले सुमाड़ी, दांदड़ी, खालू, चमराड़ा, नयालगढ़, झपडय़ूं, मलेथा व उफल्डा सहित अन्य गांवों के लोगों ने एकजुट हुए। लोगों ने शहर क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं सोमवार को पूरे दिन प्रजम का धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के आदेश पर शहर में स्थित संयुक्त अस्पताल के चिकित्सकों का ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन इनके स्थान पर दूसरे डॉक्टर नहीं भेजे गए। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। कहा कि जनता यहां चिकित्सकों की मांग करती आ रही है। इसके उलट यहां से चिकित्सकों का ट्रांसफर कर दिया गया। जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि वर्ष 2009 में स्वीकृत एनआईटी के स्थायी परिसर के निर्माण को उलझा दिया गया है। कहा कि अगर केंद्र सरकार चाहती, तो आज तक सुमाड़ी में काम शुरू हो जाता, लेकिन सरकार जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। बताया कि अनिल स्वामी ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने पहाड़ विरोधी आंदोलन के लिए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरजीत बिष्ट, संजय घिल्डियाल, जेपी पुरी, जय सिंह भंडारी, शंकर सिंह, रतन सिंह, विमला कोठियाल, सुनीता पंवार, शक्ति कगड़ियाल, योगेंद्र कांडपाल, हर्ष सिंह रावत और रामदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed