फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण ने खाया जहर

...शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण ने खाया जहर

Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
...शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। अपने घर के पास शराब का ठेका खोलने के विरोध में धरने पर बैठे एक युवक जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। ग्रामीण को कनखल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवक ने जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और ठेकेदार समेत कई अन्य लोगों को अपनी आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जगजीतपुर स्थित शराब का ठेका हटा दिया गया था। उसके बाद से इस ठेके को कई स्थानों पर खोला गया, लेकिन हर बार विरोध के कारण ठेका हटाना पड़ा। इन दिनों जगजीतपुर से सटे मिस्सरपुर की सीमा में आबादी के पास ही शराब का ठेका खोला गया है। यहां भी ग्रामीण इसके विरोध लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। शनिवार रात को ग्रामीणों शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात की थी। रविवार को विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और ठेके पर ताला लगवा दिया। इससे नाराज शराब ठेकेदार के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर ग्रामीणों और ठेकेदार के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भी ग्रामीणों से अभद्रता की। इसी गहमा गहमी के बीच रविवार दोपहर को धरने पर बैठे मिस्सरपुर निवासी गुलशन कुमार सैनी ने साथ बोतल में लाए तरल जहरीला पदार्थ पी लिया। गुलशन के जहर पीते ही वहां अफरा तफरी मच गई। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। गुलशन की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आबकारी अधिकारी एनआर जोशी, निरीक्षक डीएस चौहान और नरेंद्र सैनी, महकार सिंह व महक सिंह आदि लोगों को आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसका आरोप है कि घर के आसपास शराब का ठेका खोले जाने से वह तीन माह से मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में युवक ने अपने पूरे होश हवास में होने की बात लिखी है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है। युवक हरिद्वार की एक ट्रेवल्स एजेंसी में काम करता है। बताया जा रहा है कि तीन माह से युवक काम पर नहीं जा रहा था। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचकर गुलशन का हाल जाना। उन्होंने कहा कि ग्रामीण शराब का ठेका खोलने का विरोध कर रहे हैं ऐसे में आबादी के पास से शराब का ठेका हटाया जाना चाहिए। पीड़ित ग्रामीण की पत्नी नीलम ने भी अस्पताल में पति की हालत को देखकर खूब हंगामा किया। उसका आरोप था कि जबरन आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका खोल दिया गया है जिससे माहौल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed