फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीडीओ की जांच के बाद राजेश्वरी ने तोड़ा अनशन

सीडीओ की जांच के बाद राजेश्वरी ने तोड़ा अनशन

Sun, 30 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ की जांच के बाद राजेश्वरी ने तोड़ा अनशन
श्रीनगर। प्रशासन ने मांगों पर कार्रवाई शुरू की तो आठ दिन बाद आंदोलनकारी राजेश्वरी जोशी ने अनशन समाप्त किया। आंदोलनकारी गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान हटाने सहित तीन सूत्री मांगों कोे लेकर आमरण अनशन पर बैठी थी। रविवार को एसडीएम ने जूस पिलाकर राजेश्वरी का अनशन तोड़ा।
विज्ञापन

रविवार को आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और शराब की दुकान के सेल्समैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए आमरण अनशन पर बैठी राजेश्वरी ने मुख्य विकास अधिकारी की ओर से मानकों की जांच कराने पर अनशन समाप्त किया। डीएम के निर्देश पर सीडीओ विजय जोगदड़े दुकान की मानकों की जांच करने पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पहले संयुक्त अस्पताल के सर्जन डा. लेाकेश सलूजा ने अनशन पर बैठी जोशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद सीडीओ जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा और एसडीएम एमडी जोशी सहित अन्य अधिकारियों और आंदोलनकारियों की मौजूदगी में शराब की दुकान से मंदिर, रैन बसेरा सहित अन्य परिसरों की दूरी मापी गई। दुकान से मंदिर की दूरी 102 मीटर और रैन बसेरा 74 मीटर दूरी दर्ज हुई। जांच होने के पश्चात सीडीओ ने दूरी संबंधी कानूनगो की रिपोर्ट को आंदोलनकारियों को देते हुए अनशन तोड़ने की अपील की, लेकिन महिलाएं एक बार दुकान हटाने की मांग पर अड़ गई। लंबी वार्ता के बाद सहमति बनी कि एसडीएम 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने सहित अन्य मामलों में कार्रवाई का लिखित आश्वासन दे। एसडीएम के लिखित पत्र देने पर राजेश्वरी जोशी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया गया। इस मौके पर समीर रतूड़ी, प्रेम बल्लभ नैथानी, मंजू लता रावत, यशोदा खंडूरी, सूरजी उनियाल, अरविंद दरमोड़ा, डा. मुकेश सेमवाल, रेशमा, दिनेश पंवार और जगदंबा रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed