फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देशभर से पहुंचे मुल्तान जोत यात्री

देशभर से पहुंचे मुल्तान जोत यात्री

Sat, 29 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
देशभर से पहुंचे मुल्तान जोत यात्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों पूर्व मुल्तानवासी जोत यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंच गए हैं। मुल्तानियों के साथ- साथ हरियाणा के कई जनपदों से भी लोग जोत यात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं। शनिवार शाम छोटी जोत निकाली गई, तो मुख्य जोत यात्रा रविवार को निकाली जाएगी। मुल्तानी सवेरे हरकी पैड़ी पर गंगा मैया से दूध की होली खेलेंगे और रात में दीपावली मनाई जाएगी। वर्ष 1911 में अब पाकिस्तान में रह गए मुल्तान प्रांत से सैकड़ों मुल्तान जोत यात्री पहली बार भक्त रूप चंद के साथ मुल्तान से पैदल चलकर हरिद्वार आए थे। तब से यह उत्सव, वार्षिकोत्सव बन गया। आजादी के बाद तमाम मुल्तानवासी भारत में आ बसे और परंपरा को लगातार जारी रखा। धीरे- धीरे मुल्तान जोत यात्रा हरिद्वार का स्थायी कार्यक्रम बन गया। श्रावण मास में अब एक बार फिर से हजारों पूर्व मुल्तानवासी देश- विदेश से हरिद्वार पहुंच गए हैं। रविवार सवेरे चारों ओर ठहरे मुल्तानी हाथों में छोटी-छोटी पिचकारी लेकर हरकी पैड़ी आएंगे और बाल्टियों में दूध भरकर गंगा मैया के साथ दूध की होली से होली खेलेंगे। सायंकाल मुख्य जोत यात्रा दौलत राम अपन एवं डॉ. महेंद्र नागपाल के नेतृत्व में खडख़ड़ी से शुरू होगी। हरकी पैड़ी पर मंच सजाकर जोत यात्री स्वागत समारोह करेंगे। बड़े दौनें में विशाल जोत सजाकर शोभायात्रा में सजाई जाएगी। इसके साथ हजारों छोटी-बड़ी जोतें लेकर मुल्तान वासी पैदल चलेंगे। ढोल बाजों नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ हरकी पैड़ी पर सायंकाल पवित्र जोतें गंगा में प्रवाहित की जाएगी। इसी प्रकार सोनीपत जोत महोत्सव समिति मायादेवी से जोत यात्रा निकालकर हरकी पैड़ी आएगी। सोनीपत समिति ने शनिवार की शाम भी कुछ साथियों के साथ बैंड बाजे सहित हरकी पैड़ी पहुंचकर छोटी जोत प्रवाहित की। इसी प्रकार पानीपत,अंबाला, हांसी हिसार, रोहतक आदि क्षेत्रों से भी जोत यात्राएं सायंकाल से निकली प्रारंभ हो जाएगी।
जोत यात्री हरकी पैड़ी पर अनेक प्रकार के करतब भी दिखाएंगे। जोत प्रवाहित करने के समय मालवीय दीप तथा पुलों पर आतिशबाजी की जाएगी। यह सिलसिला आधी रात तक चलता रहेगा। जोत यात्रियों ने विभिन्न भागों पर सुंदरकांड यज्ञ, रामायण पाठ आदि का आयोजन किया।
विज्ञापन



डुप्लीकेट नेताओं सहित कई हस्तियां रहेंगी मौजूद
हरिद्वार। जोत यात्रा में नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, बाबा रामदेव, अन्ना हजारे आदि के डुप्लीकेट सहित केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, श्याम जाजू, डा. संबित पात्रा, विजय जौली, प्रो. जगदीश मुखी आदि मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दूरदर्शन और टीवी चैनलों के कई कलाकारों के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिया जोतें भी निकाली जाएंगी
हरिद्वार। मुल्तान जोत के साथ-साथ रविवार से ही दरिया जोतों का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। यह छोटी छोटी जोत यात्राएं पाकिस्तान के झंग, मघ्याना, बहावलपुर आदि प्रांतों के निवासियों द्वारा निकाली जाती है। श्रावण के शेष महीने में ये यात्राएं निकलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed