{"_id":"597cc2f44f1c1b377f8b4578","slug":"15013486815-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...डेढ़ करोड़ से सुधरेगी हरिद्वार में बिजली की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...डेढ़ करोड़ से सुधरेगी हरिद्वार में बिजली की हालत
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार में बिजली की हालत सुधारने के लिए ऊर्जा निगम अब छह हाईटेक ट्रांसफार्मर लगाएगा। इससे शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नए हाईटेक ट्रांसफार्मर की कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।
शहर में बिजली की आंख मिचौली से होने वाली परेशानियों को देखते हुए ऊर्जा निगम अब छह नए सीसीएम (कोम्पैक सब स्टेशन) ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। हाईटेक ट्रांसफार्मर लगने से शहरवासी बार- बार बिजली गुल होने के संकट से बच सकेंगे। एक ट्रांसफार्मर 990 केवीए होगा। इन ट्रांसफार्मर में अन्य ट्रांसफार्मर की अपेक्षा ब्रेकर लगा होता है, जो छोटे- छोटे फाल्ट से बचाता है। इतना ही नही ट्रांसफार्मर करीब 600 उपभोक्ताओं को एक बारी में बिजली दे सकता है। इस ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू होने वाला है। भूपतवाला, मंसा देवी के पास और ज्वालापुर के इलाकों में छह ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। निगम ने टेंडर की तैयारियां पूरी कर ली है। टेंडर मिलने के बाद ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे। एक ट्रांसफार्मर की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस ट्रांसफार्मर में खास बात यह भी है कि आसपास के इलाकों की बिजली जाने पर पूरे फीडर को बंद नहीं करना पड़ेगा। छोटे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर फाल्ट को ठीक किया जाएगा। इससे पहले भी हरिद्वार में कुंभ के समय हरकी पैड़ी क्षेत्र में छह ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। इन ट्रांसफार्मरों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगाया जाता है। जिससे लोगों को कम परेशानियों से गुजरना पड़े।
विज्ञापन
वर्जन
छह नए सीसीएस ट्रांसफार्मर लगाए जाने है, सीसीएस लगने के बाद बिजली के फाल्ट में अवश्य कमी होगी। शहरवासियों को बिजली की परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वीएस पंवार, अधिशासी अभियंता नगरीय, ऊर्जा निगम