{"_id":"597a19884f1c1bd9268b4801","slug":"15011742348-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन पूर्व लापता नवविवाहिता दिल्ली में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन पूर्व लापता नवविवाहिता दिल्ली में मिली
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। थाना क्षेत्रांतर्गत एक गांव से लापता नवविवाहिता को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। नवविवाहिता 20 जुलाई को अपने ससुराल से देवप्रयाग के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। महिला का पति चीन में नौकरी करता है। एक साल पूर्व ही उसकी शादी हुई है।
22 जुलाई को थाना देवप्रयाग में ससुराल पक्ष ने बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार महिला देवप्रयाग में अपनी मां से मिलने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसके मायके हिंडोलाखाल पूछताछ की। मायके वालों ने बताया कि वह ना तो हिंडोलाखाल आई और ना मां से मिली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने नवविवाहिता का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिया और मामले की जांच एसआई मदन सिंह रावत को सौंप दी। पुलिस को नवविवाहिता के फोन की लोकेशन दिल्ली में मिली। यहां से देवप्रयाग लाने के बाद पुलिस ने नवविवाहिता को एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करवाए। महिला ने अपनी मर्जी से दिल्ली जाने की बात कही। एसडीएम के निर्देश पर उसको मायके भेज दिया गया। ब्यूरो