{"_id":"597a19744f1c1b32398b4691","slug":"150117421513-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का हत्यारा बता सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का हत्यारा बता सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस ने बिहार में नीतीश कुमार का भाजपा से हाथ मिलाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए उनका पुतला फूंका। कहा कि भाजपा के विरुद्घ धर्मनिरपेक्ष जनता की जीत को नीतीश कुमार ने तार-तार कर दिया है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान वरिष्ठ श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि नीतीश का यह कदम देश में भाजपा आरएसएस की ओर से फैलाई जा रही सांप्रदायिकता के विरुद्घ संघर्षरत शक्तियों की पीठ में छुरा घोंपना है। पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने फिर संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर उत्तर प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए अपनी भूमिका की स्मृति ताजा कर दी है। आईटी विभाग के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि बिहार में हुए घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने का अभियान जारी है। वरुण बालियान ने कहा कि नीतीश कुमार के कदम का जवाब जनता 2019 के चुनाव में देगी। इस मौके पर गवाक्ष जोशी, नवीन सेंस, मनीष गुप्ता, सोनू शर्मा, सुनील कुमार, राहुल, अनंत पांडे, मुन्ना मास्टर, कल्लू कश्यप, बादल, अभिषेक कुमार, लक्की, सचिन खटीक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन