{"_id":"597a196a4f1c1b32398b468b","slug":"15011742051039-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पगंगा पर निर्मित अस्थाई पुल बहा, गांव में ही कैद हुए भर्की गांव के 39 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पगंगा पर निर्मित अस्थाई पुल बहा, गांव में ही कैद हुए भर्की गांव के 39 परिवार
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। भारी बारिश से कल्पगंगा पर निर्मित लकड़ी का अस्थायी पुल मंगलवार की रात बह गया। इससे भर्की गांव के 39 परिवार गांव में ही कैद हो गए हैं। दो दिन से भर्की गांव के छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं भी स्कूल नहीं जा पाए हैं।
मंगलवार रात उर्गम घाटी में भारी बारिश से कल्पगंगा उफान पर आ गई। इससे यहां निर्मित लकड़ी का पुल बह गया। नदी का जलस्तर अधिक होने से भर्की गांव के ग्रामीण दो दिन से गंाव में ही कैद होकर रह गए हैं। यदि जल्द ही अस्थायी पुल का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीणों के समक्ष रसद का संकट खड़ा हो जाएगा। भर्की गांव के ग्राम प्रधान दुलब सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कल्पगंगा पर लोक निर्माण की ओर से लगाई गई ट्रॉली के संचालन की समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी और उर्गम गांव के प्रधान हरीश परमार का कहना है कि वर्ष 2013 में कल्पगंगा पर निर्मित स्थायी पैदल पुल बह गया था। तब से यहां नए पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। इधर, एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि कल्पगंगा पर शीघ्र ट्रॉली का संचालन शुरू करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ट्रॉली संचालन के निर्देश दिए गए हैं।