फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली के गुरुप्रीत पाल और दून के जीवितेश रहे अव्वल

शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली के गुरुप्रीत पाल और दून के जीवितेश रहे अव्वल

Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली के गुरुप्रीत पाल और दून के जीवितेश रहे अव्वल
फोटो :----------------
विज्ञापन


सिटी व रुड़की के ध्यानार्थ...

शतरंज में गुरप्रीत व जीवितेश रहे विजेता
-- ओपन शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। ब्रिलियंट चैस एकेडमी डोईवाला की ओर से आयोजित ओपन शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग में दिल्ली के गुरप्रीत पाल सिंह जबकि जूनियर वर्ग में देहरादून के जीवितेश सिंह विजेता रहे। कई प्रदेशों के नामी खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। प्रेमनगर बाजार स्थित दून घाटी कालेज ऑफ प्रोफेशनल कालेज परिसर में ब्रिलियंट चैस एकेडमी की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजन गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाते हैं। विशिष्ट अतिथि मंदीप बजाज ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक है।

कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल ने खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने के लिए समाज और सरकार दोनो को भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान हुए मुकाबले में सीनियर वर्ग में दिल्ली के गुरप्रीत पाल सिंह प्रथम, आईआईटी रुड़की के विराज द्वितीय, हिमाचल प्रदेश के संजीवन तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा करण दुग्गल, आशीष पयाल, राघव बद्रीनाथी, यश मिश्रा, आयुष थपलियाल, कुलदीप आचार्य और आरएस रावत ने स्थान बनाया। जूनियर वर्ग में जीवितेश प्रथम, जसमायरा द्वितीय, ऋतु तृतीय के अलावा राघवेंद्र, सोनू साह, कृष्णा, सागर मानसी, अमृता आदि ने स्थान बनाया। चैस एकेडमी के अध्यक्ष महेश लखेडा ने बताया कि विजेताओं को ट्राफी और नकद धनराशि से सम्मानित किया गया। समापन मौके पर उपाध्यक्ष कुलदीप आचार्य मिस्बाहुल हसन , शेर सिंह थापा, हरिकिशन प्रजापति, सतपाल, अनिल भट्ट, अमरीक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed