फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों की मुश्तैदी से प्राथमिक विद्यालय देवलधार में टला बड़ा हादसा

ग्रामीणों की मुश्तैदी से प्राथमिक विद्यालय देवलधार में टला बड़ा हादसा

Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की मुश्तैदी से प्राथमिक विद्यालय देवलधार में टला बड़ा हादसा

विज्ञापन

गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवलधार में मध्याह्न भोजन पकाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर के रेगुुलेटर में अचानक आग लग गई, जिससे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया, जिससे विद्यालय कोई नुकसान नहीं हुआ। आग की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
शनिवार सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय देवलधार में भोजन माता रसोई में मध्याह्न भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग जलने लगी, जिसे देख भोजन माता ने शोर मचाया जिससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय में हो रहे शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने जलते रसोई गैस सिलेंडर पर मिट्टी और पानी डालकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी सुशील डिमरी, दीनबंधु डिमरी और रमेश डिमरी ने बताया कि सिलेंडर के रेगुलेटर से आग की लपटें उठ रही थीं और पाइप जल गया था। आनन-फानन में सिलेंडर के ऊपर मिट्टी और पानी डाला गया, जिसके बाद आग काबू हुई। इधर, अग्नि शमन अधिकारी मुन्ना लाल का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय में आग लगने की सूचना देरी से मिली। टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी।
विज्ञापन


नहीं लगता पुलिस का 100 नंबर
एक सप्ताह से पुलिस का आपातकालीन 100 नंबर खराब है, जबकि इन दिनों चार धाम यात्रा चल रही है। बरसात के चलते कई जगहों पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed