{"_id":"597385ad4f1c1bbc3d8b4686","slug":"150074316116-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ के पास सुमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ के पास सुमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक घायल
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर कुहेड़ गांव के पास एक टाटा सूमो खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गौचर, छिनका गांव निवासी लखपत सिंह पुत्र तीरथ सिंह अपने साथी अरविंद गैरोला पुत्र तोताराम (36) निवासी शिवानंदी गांव, रुद्रप्रयाग के साथ टाटा सूमो में नगरासू से गोपेश्वर की ओर आ रहा था। बदरीनाथ हाईवे पर करीब साढ़े तीन बजे जब वह कुहेड़ के समीप पहुंचा तो यहां अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें अरविंद गैरोला की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक लखपत सिंह के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने लखपत को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।