{"_id":"597234374f1c1baf3c8b45d2","slug":"150065676916-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एंटी रैंगिग के लिए छात्रों को देना होगा स्वघोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एंटी रैंगिग के लिए छात्रों को देना होगा स्वघोषणा पत्र
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में प्रवेश के दौरान अब छात्रों को एंटी रेगिंग के संबंध में नोटरी शपथ पत्र नहीं देना पड़ेेगा। छात्र इसके स्थान पर स्वघोषणा पत्र देंगे।
शुक्रवार को आर्यन छात्र संगठन ने डीएसडब्ल्यू से वार्ता की। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि ई-स्टापिंग प्रक्रिया के चलते छात्रों को स्टांप खरीदने में समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही नोटर कराने में 150 से 200 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। छात्र नेता देवकांत देवराड़ी ने कहा कि छात्र लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि एंटी रेगिंग के संबंध में नोटरी शपथ पत्र की बाध्यता समाप्त कर दी जाए। डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने छात्रों की मांग पर नोटरी शपथ पत्र की बाध्यता समाप्त करने की बात की। प्रो. पचौरी ने कहा कि छात्र प्रवेश के दौरान एंटी रेगिंग के संबंध में नोटरी शपथ पत्र के स्थान पर स्वघोषणा पत्र दे सकते हैं। वार्ता करने वालों में आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश सचिव रॉबिन सिंह, नीरज रैम्स, सम्राट राणा, सौरभ भंडारी, अभिषेक असवाल, विजय ज्यौति आदि शामिल थे। ब्यूरो