{"_id":"5972324f4f1c1b2e188b4654","slug":"15006562811432-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के 32 शिक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के 32 शिक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। गढ़वाल विश्वविद्यालय के 32 शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। पदोन्नत हुए शिक्षकों में 27 को प्रोफेसर, तीन को एसोसिएट प्रोफेसर और दो शिक्षकों को लेक्चरर सीनियर स्केल के पद पर नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
गढ़वाल विवि के विभिन्न विभागों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति के लिए चयन कमेटी की ओर से साक्षात्कार लिए गए थे। विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने बताया पदोन्नत सभी 32 शिक्षकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नति पाने वालों में कामर्स विभाग के शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक है। कामर्स विभाग के नौ, अंग्रेजी के चार, समाजशास्त्र के तीन, मानव विज्ञान विभाग के दो, दर्शनशास्त्र के दो, इतिहास के तीन और मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, चित्रकला, संस्कृत, हिंदी, जंतु विज्ञान, पत्रकारिता, संगीत विभाग के एक-एक शिक्षक पदोन्नत हुए हैं। कुलपति प्रो. जेएल कौल व प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी ने पदोन्नत हुए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।